head

Total Pageviews

Ad2

Monday, 16 February 2015

चयन में कुछ काला है !!

2011 का वो विश्वकप कौन भुला होगा जिसमे धोनी ने छक्का मरकर श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की थी ,और भारतीय प्रशंसको का दिल जीता था | इतिहास गवाह है की 2011 के विश्वकप के असली हीरो युवराज सिंह थे और जब 15 फरवरी को एडिलेड में पाकिस्तान को हराया तो पूरा मुल्क ख़ुशी से पागल हो गया |
पर जब आज सुबह आईपीएल की नीलामी हुई और युवराज सिंह को खरीदने के लिए हर खरीददार एड़ी चोटी का जोड़ लगा कर 16 करोड़ में इस खिलाड़ी को ख़रीदा तो कई सवाल पैदा कर गया और एक पिता का गुस्सा जगजाहिर हो गया |
पिता योगराज सिंह ने जैसे आरोपो की झड़ी सी लगादी हालांकि उनके कई ऐसे सवाल है जो मीडिया भी काफी समय से जानना चाहता था की आखिर विश्वकप में चयन न होने की ऐसी कोनसी बड़ी वजह रही की उनका चयन नहीं हो सका ?  पिता योगराज सिंह के  सवालो से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे ऐसी बात तो नहीं जिसकी वजह खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हो |
हालांकि युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में यह कहकर बात टालने की कोशिश तो नहीं कर गए जिससे क्रिकेट कैरियर पर सवाल पैदा हो जाये उन्होंने कहा
"Like every parent my dad is also passionate and I am sure got carried away always enjoyed playing under Mahi n would do so in future"

"हर पिता की तरह मेरे पिता भी भावुक हो गए है मुझे माहि की कप्तानी में खेलने में हमेशा मज़ा आया है और आगे भी आएगा"

अब सवाल ये है की आखिर ऐसी कोनसी वजह रही है जिनकी वजह से क्रिकेट के सिक्सर किंग कहे जाने वाले  युवराज का चयन नहीं हुआ और हाल ही में पंजाब की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था |

Thursday, 15 January 2015

“अबकी बार किसकी सरकार ? ”

दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में चुनावी सरगर्मी जिस तरह परवान चढ़ चुकी हैं ।
पिछले वर्ष की तरह  इस बार भी राजनितीक पार्टीयां चुनाव जीतने के लिए अपने-अपने कमर कस चुकी है, इससे तो यही लग रहा है कि इस चुनावी समर में कुछ तो नया होगा । चाहे कांग्रेस,भाजपा या आम आदमी पार्टी सभी अपने-अपने मुद्दे पर चुनाव जीतने का दावा पेश कर रही है। वैसे तो दिल्ली का चुनावी माहौल से यही लगता है कि मुख्य  मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है, कांग्रेस कहीं किनारे खड़ी नजर आ रही है।

 आम आदमी पार्टी पिछले वर्ष कि तरह इस बार भी आरोप प्रत्यारोप पर खेल रही है, कहीं न कहीं वो अपने
“जनलोकपाल बिल” मुद्दे  से भटक गई है जिसके सहारे उन्होंने दिल्ली का तख्त हासिल किया था ।  भाजपा भी विवादित बयानो के चलते संभलकर खेलना चाह रही हैं ।
अन्य राज्यों की तरह दिल्ली को भी मोदी के सहारे फतह करना चाह रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है बल्कि पिछले चुनाव में हर्षवर्धन जैसा ईमानदार लेकिन इस बार ऐसा कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा । आखिर कब तक मोदी के चेहरे पर भाजपा दाव लगाती रहेगी ?



पिछली बार आम आदमी पार्टी के पास 28 सींटे जीतकर सरकार बनाई थी लेकिन भाजपा 32 सींटे जीतकर भी सरकार नहीं बना पाई थी वैसे “आप” कि सरकार भी 49 दिन सें ज्यादा सत्ता पर काबिज नहीं रह सकी , इसके कारण चाहे जो भी रहें हो पर इस बार जनता यही चाहती है कि चाहे सरकार जिसकी भी बने पुर्ण बहुमत की बने ।
- देवेन्द्र गोरे / प्रवीण सिंह 

Wednesday, 14 January 2015

जहरीली शराब से 28 मौत,कौन जिम्मेदार ?

बड़े शर्म की बात है कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में 28 से ज्यादा लोग जहरीली शराब पीकर मौत के मुंह में  समा गए । करीब डे़ढ़ सौ लोग अलग - अलग अस्पतालों में भर्ती हैं । आखिर कौन जिम्मेदार है इन सबके लिए ? यह लोगों की सेहत से खिलवाड़ है और प्रदेश सरकार कुछ भी कर नहीं पा रही है । शराब पीने वाले अपनी इस बुरी लत पर खर्च तो करते हैं, लेकिन बच्चो की परवरिश और उसकी शिक्षा पर नहीं । ये राज्य की उन्नति में सबसे ज्यादा बाघक हैं । दुसरी तरफ ,सपा सरकार बड़ी - बड़ी बातें करती है न विकास-कामों को अंजाम दिलाती हैं ।

Wednesday, 10 December 2014

इनकी सुरक्षा कहा ?

परसो मैं नोएडा सैक्टर 56 स्थित  SBI ATM से कुछ पैसे निकालने गया तब मेरी नज़र इस पोस्टर पर  पड़ी  वैसे #मुख्यमंत्रीअखिलेशयादव ने काम तो अच्छा किया है पर एक खामी नज़र आई तो यह सवाल मेरे दिमाग मे पैदा हो गया |

यूपी पुलिस ने एक ऐप बनाया है nibhaya@noida जिसे आप गूगल प्ले से डौन्लोड कर सकते है, इसके लिए आपको  https://uppolice.gov.in  पर जाकर रजिस्टर करना होगा मेरा  सवाल ये है की क्या ऐसे ऐप से हो रही आपराधिक  घटनाए कम होंगी ?  और तो और क्या सिर्फ आंड्रोइड फोन वाले ही सुरक्षित होंगे उनका क्या जो iPhone जैसे महँगा फोन लेते है उनके लिए कोई ऐप नहीं बनाया ? ये सवाल मेरे मन मे था तो मैं सरकार से जनना चाहता हू की बताए की सिर्फ आंड्रोइड इस्तेमाल करने वालों के लिए क्यों और iphone वालों के लिए कोई ऐप क्यों नहीं है !

Tuesday, 2 December 2014

नहीं रहे "गोलमाल" के सलाह कार !

मुझे वो दिन आज भी याद है जब मेरी मम्मी ने मुझे कहा था जाओ देवेन वर्मा की कुछ फिल्मों की सीडी ले आओ क्योंकि आज कल की कॉमेडी मे फूहड़ पन ज्यड़ा है  जो पहले की कॉमेडी मे नहीं होता था | ओर तब मैंने पहली बार उनकी फिल्म देखी, देखी तो खेर बहुत सी थी पर कभी इतने ध्यान से नहीं देखा था पर जब  उनकी मुख्य भूमिका से भरी फिल्मे देखी तब पता चला की वे भी क्या गज़ब के अभिनेता रहे है |

 कमेडियन तो इस मिजाज के लिए बड़े प्रसिद्ध भी हुए और उनमे से एक थे देवेन वर्मा साहब जिनकी कुछ फिल्मों का मैं कायल रहा हू आज भी मेरे लैपटाप में उनके द्वारा अभिनय की हुई फिल्मे रखी हुई है जैसे की “अंगूर
”,”अंदाज़ अपना अपना”, “गोलमाल”,”चमत्कार” और “दिल तो पागल है” |

     अगर मैं देवेन वर्मा जी कि की गयी फिल्मों में से मेरी प्रिय पूछे तो “गोलमाल” को अव्वल दर्जे कि फिल्म कहूँगा |जिस तरह का अभिनय उन्होने कि या था दिल जीत लिया था |  उनकी इस फिल्म को मैं हर महीने मे एक बार देखना जरूर पसंद करता हू | इस फिल्म का वो  मूँछ वाला दृश्य तो बहुत ही मजेदार है और जिस तरह से उन्होने हसाया है क्या कहना !
खेर कॉमेडी क्या होती है देवेन वर्मा जी कि फिल्मों से झलकता था वे न तो कभी डबल मीनिंग कॉमेडी करते थे और न ही ऐसा कुछ कहते थे जिससे उनकी प्रसिद्धि  में कोई खलल डाल सके
| आज जब कॉलेज से आया और टीवी चलाया तो खबर देखी कि कॉमेडी के | तो मेरी आंखो के सामने ऐसे कई दृश्य घूमने लगे कई डाइलॉग जो मुझे आज भी पसंद है और उनका डाइलॉग बोलने का स्टाइल बेहद पसंद था |

सिद्धांतों के पक्के माने जाने वाले वर्मा ने लगातार ऐसी भूमिकाएं करने से इंकार किया, जिनमें विक्लांगों या शारीरिक तौर पर निशक्त लोगों का मजाक बनाना चरित्र की मांग थी। अपने सिद्धांतों के दम पर उन्होंने फिल्म उद्योग में सम्मान हासिल किया।

क्या आपको पता था “आदमी सड़क का” फिल्म में उन्होने एक गाना भी गाया है जिसपर आज भी बैंड-बाजा वाले और आपके यार कि शादी में आपको नाचने पर मजबूर कर देती है |
बस अब सिर्फ इतना ही कहना चाहूँगा फनकार कभी मरते नहीं वे हमशा अमर रहते है, और उनकी हर फिल्म याद दिलाती रहेंगी चलते चलते मुझे उनकी फिल्म “दिल” का एक डाइलॉग याद आरहा है “भगवान जिसे किसी काम के लिए पैदा नहीं करता उसे ...सेठ बना  देता है”